{"_id":"0f0ba2dfdd766eb8e0308ca3352bb03c","slug":"dr-inter-college-dominated-the-regional-science-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीआर इंटर कालेज का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में डीआर इंटर कालेज का दबदबा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज आगरा में संपन्न हुई 43 वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में माधोगंज स्थित डीआर इंटर कालेज की छात्रा रुचि यादव ने सीनियर वर्ग में उद्योग धंधे माडल (क्रियाकारी) में प्रथम स्थान, छात्रा मोनिका यादव ने न्यूटेशन आफ लाइट माडल पर (क्रियाकारी) पर द्वितीय स्थान व छात्रा रानी ने आपदा प्रबंधन (क्रियाकारी) माडल पर तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
छात्राओं के गाइड अध्यापक मुलायम सिंह थे। कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव व प्रबंधक दरमन सिंह ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
छात्राओं के गाइड अध्यापक मुलायम सिंह थे। कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव व प्रबंधक दरमन सिंह ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन