फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dowry harassment case filed against eight people in two cases

Firozabad News: दो मामलों में आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against eight people in two cases
फिरोजाबाद। दहेज उत्पीड़न के मामले में दक्षिण थाना पुलिस ने दो महिलाओं की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कृपा देवी निवासी माता वाली गली थाना दक्षिण की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने पति विवेक, सास रामवती, ससुर सुनील कुमार, देवर मोहित निवासी हिमायूंपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता कृपादेवी का कहना है कि उसका विवाह डेढ़ साल पहले विवेक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामला दक्षिण थाना पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा निवासी सीमा की तहरीर पर दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने पति गौरव, सास ईश्वरीदेवी, जेठ रोहित सिंह निवासी महावीर नगर गली नंबर दस और कौशल किशोर निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार के खिलाफ दर्ज किया है। छह माह पूर्व गौरव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश पांडेय का कहना है कि दो पीड़िताओं की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed