फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Donations solicited from God, grow older

चंदा से मांगा वर, लंबी हो उनकी उमर

Fri, 30 Oct 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Donations solicited from God, grow older
हाथों में सजी मेहंदी, माथे पर दमकता टीका। सिर से लेकर पैर तक सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने चांद से पति की लंबी उम्र की कामना की। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं में चांद के दीदार की दीवानगी चरम पर थी। शुक्रवार की शाम व्रत सुनने व पूजा करने के बाद महिलाओं में चांद देखने को बेसब्री देखी गई। पहला करवाचौथ मना रही महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद में करीब आठ बजकर 23 मिनट पर चांद का दीदार होते ही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद निकलते ही गली-मोहल्ले से लेकर पाश कालोनी और फ्लैट में रहने वाली महिलाएं छतों पर पहुंच गईं। महिलाओं ने चांद के साथ चलनी में अपने पति का चेहरा देखा। चांद को अर्घ देकर पति की दीर्घायु की कामना की। पति को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा और बड़ों के पैर छुए।
विज्ञापन


कामकाजी महिलाएं भी नहीं थीं पीछे
करवा चौथ पर कामकाजी सुहागिनों में दिन भर उल्लास दिखा। दफ्तरों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाएं व्रत रहीं। रिचा सिंह ने ने बताया कि व्रत के  बाद भी हम लोगों ने दिन भर पकवान बनाए। शाम की पूजा की तैयारी की। सुमन चतुर्वेदी ने  बताया कि उनकी बहू का पहला करवाचौथ था तो उनके घर में खासा उत्साह  था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पतियों ने दिया सरप्राइज गिफ्ट
पति भी पत्नी  के लिए तरह-तरह के उपहार लाए। शाम को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।


रेस्टोरेंट और होटलों की बुकिंग
करवाचौथ को लेकर  शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में पहले से बुकिंग हो गई थी। चांद के निकलने के बाद कपल्स ने रेस्टोरेंट व होटलों में डिनर किया। कुछ स्थानों पर करवा चौथ की पार्टी का भी आयोजन किया गया। जहां परिवार के  सभी सदस्यों ने मिलकर इस त्योहार आनंद लिया।

आनलाइन करवाचौथ मनाई
कुछ पत्नियां ऐसी भी थीं जिनके पति या तो बाहर जॉब करते हैं या फिर किसी काम की वजह से बाहर हैं। इन महिलाओं ने तकनीक पूरा उपयोग कर ऑनलाइन करवाचौथ मनाया। किसी ने वीडियो कालिंग के साथ पति का दीदार किया तो कई महिलाओं ने पति के साथ सेल्फी खींचकर फेसबुक और व्हाट्सएप डीपी पर अपलोड की।


सलाखों के पीछे याद आया अपना चांद
शुक्रवार को जेल अधीक्षक पीएन पांडे ने करवाचौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम करवाए। हालांकि सुहागिनों को करवाचौथ व्रत अपने चांद को देखे बिना ही तोड़ना पड़ा। जिला कारागार में कुल 30 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा था। जेल में बंद मनोज देवी, रेनू, ममता, बिमलेश, कमलेश, अतरश्री, उर्मिला, नीलम, आशा पत्नी रविंद्र, आशदेवी पत्नी योगेश, रुचि, मीना ने जेल के अंदर विधिविधान के साथ अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। जेल अधीक्षक पीएन पांडे ने बताया कि व्रत रखने वाली महिला बंदियों को पूजा में लगने वाली सभी सामग्री उपलब्ध कराई थी। व्रतधारी महिला बंदियों की इच्छा के मुताबिक ही खाना बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed