फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dolpura oppose the sewer construction , Uproar

ढोलपुरा में नाला निर्माण का विरोध, हंगामा

Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dolpura oppose the sewer construction , Uproar
 ढोलपुरा में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कार्य रुकने की सूचना पर तहसील और नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुन: निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

शासन से प्राप्त धनराशि से नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर नाला निर्माण कराए जा रहे हैं। ढोलपुरा में 24 लाख की धनराशि से चार टुकड़ों में नाला निर्माण कराया जाना है। इसमें 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। नाला निर्माण से पूर्व तहसील प्रशासन द्वारा जगह की पैमाइश कराई गई थी। इसके बावजूद प्रताप सिंह सहित आठ-दस किसानों ने तहसील प्रशासन पर गलत पैमाइश कराने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह पूर्व कार्य रुकवा दिया था। नगर निगम द्वारा गुरुवार को पुन: कार्य शुरू कराया गया तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नगर निगम के नगर अभियंता रमाशंकर राम, तहसील से लेखपाल कानूनगो तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना लाइनपार पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसील टीम द्वारा पुन: भूमि की पैमाइश की गई। इसमें ग्रामीणों का आरोप गलत पाया गया। इसके बाद अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed