फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doli land Dskandhar Girt ...

डोली भूमि गिरत दसकंधर...

Fri, 23 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध चल रहा था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के एकसाथ 31 बाण एकसाथ छोड़ेते ही रावण धराशायी हो गया। रावण के धराशायी होते ही देवता आसमान से पुष्प वर्षा करने लगे। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन

 श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण वध देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ा। लीला मंचन के लिए मैदान में श्रीराम का डोला पहुंचते ही रावण और वानर सेना के बीच युद्ध शुरू हो गया। रावण की सलाह पर अहिरावण धोखे से राम-लक्ष्मण का हरण कर पाताल में ले गया। भयंकर युद्ध के बाद पवनपुत्र हनुमान श्रीराम-लक्ष्मण का रामदल में लौटा कर लाए। अहिरावण का वध करने के बाद रावण पूरी सेना को लेकर श्रीराम से युद्ध करने निकल पड़ता है। इसके बाद भगवान राम व लंकापति रावण के बीच भीषण युद्ध शुरू हो जाता है। भगवान राम ने जब 30 बाण एक साथ छोड़े तो रावण के 10 शीश एवं 20 भुजाएं कटती और थोड़ी देर बाद पुन: जुड़ जातीं। मायावी रावण का यह नजारा देख भगवान श्रीराम भी हैरत में पड़ गए। तब रावण के भाई विभीषण ने सलाह दी कि रावण की नाभि में अमृत होने के कारण वह मर नहीं सकता। तब भगवान राम ने एक साथ 31 बाण छोड़े तब लंकापति रावण का अंत हुआ। रावण के धराशायी होते ही वानर सेना भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने लगी। पुरोहितों के साथ रामलीला कमेटी व मैदान पर मौजूद भीड़ भगवान राम के जयकारे लगाने लगी। इसके साथ ही रावण पुतले को आगे के हवाले कर दिया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी शुरू हो गई, जिसे देखकर कोई दंग रह गया। रंग बिरंगी फुलझड़ी, आसमान में चमकते सितारों के साथ आसमानी आतिशबाजी ने दशहरा मेले के उत्साह का दोगुना कर दिया।
विज्ञापन


बाक्स--
मेले में दिखी भारी भीड़, कम दिखा पुलिस फोर्स
रावण वध की लीला देखने को शुक्रवार को रामलीला मैदान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी, परंतु भारी भीड़ के मद्देनजर मेले में पुलिस फोर्स कम दिखा। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सिटी राजेश चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज
सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा शनिवार को रामलीला मैदान में अपराह्न तीन बजे से विशाल अंतर्राज्यीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल का संयोजक श्याम सिंह यादव को बनाया गया है। रात्रि में भरत मिलाप का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed