फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctor examining patients

मरीजों की जांच करते चिकित्सक

Thu, 19 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Doctor examining patients
थाना पचोखरा के गांव सिकरारी में दो माह में डेंगू के चलते हुई तीन मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को हरकत में आ गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची चिकित्सीय टीम ने बुखार से पीड़ित 26 लोगों की स्लाइड तैयार की। जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित 106 मरीजों को दवाएं वितरण की।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि गांव सिकरारी में डेंगू के चलते रेलकर्मी सहित तीन मौत हो चुकी हैं। साथ ही करीब दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों में डेंगू का खौफ बना हुआ है। एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि वह अपने घर के आसपास किसी प्रकार की गंदगी व पानी एकत्रित न होने दें। नालियों में मिट्टी का तेल आदि डाल कर रखें। इससे मच्छरों का प्रकोप न के बराबर रहेगा। साथ ही फुल आस्तीन की शर्ट और कपड़े पहन कर रहें। उन्होंने रेलकर्मी के मौत की भी जानकारी  ली। इस पर परिजनों ने बताया कि पहले उसका उपचार पचोखरा में कराया। जब हालत ठीक नहीं हुई, तो टूंडला ले गए, लेकिन वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा, डा. कृष्ण  कुमार, हितेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि की टीम ने मरीजों की जांच व दवा दी। शुक्रवार को भी टीम गांव में जाकर मरीजों का हालचाल जानेगी। दवा का छिड़काव कराएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed