{"_id":"69a1dbb726e54938b205ec20","slug":"dm-stopped-the-salary-of-9-accountants-of-jasrana-firozabad-news-c-169-1-mt11005-168778-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएम ने जसराना के 9 लेखपालों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएम ने जसराना के 9 लेखपालों का वेतन रोका
Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर डीएम रमेश रंजन ने शुक्रवार को गाज गिराई। तहसील जसराना में कार्य की अत्यंत धीमी प्रगति और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए 9 लेखपालों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही एसडीएम जसराना राजेश शुक्ला को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि तहसील जसराना में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति मात्र 60.72 प्रतिशत है, जो जनपद में सबसे खराब श्रेणी में आती है। विशेष रूप से 24, 25 और 26 फरवरी को लगातार तीन दिनों तक शून्य कार्य करने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
इन लेखपालों का वेतन रोका
आलोक कुमार, अमित कुमार प्रथम, अनोखेलाल, देवेंद्र पाल, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, संजय सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रुका रहेगा।
विज्ञापन
एसडीएम जसराना को फटकार और नोटिस
अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने और नियमित समीक्षा न करने के कारण जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी जसराना राजेश शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर क्यों उनके क्षेत्र में प्रगति इतनी असंतोषजनक रही। सभी राजस्व कर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि 15 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो जाना चाहिए। किसी भी आधार पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।