फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM,ssp

सातवीं की छात्रा ने रोका डीएम, एसएसपी का काफिला

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM,ssp
सातवीं की छात्रा ने रोका डीएम, एसएसपी का काफिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। डीएम रवि रंजन और एसएसपी आशीष तिवारी उस समय हैरान रह गए जब छदामीलाल जैन मंदिर के पास कक्षा सात की छात्रा ने उनके वाहन को हाथ दिया और मिलने की जिद करते हुए आवाज लगाई। इसके बाद दोनों अफसर गाड़ी से उतरे और बालिका से बात की। अच्छे ढंग से पढ़ाई की सीख देते हुए और डीएम ने पिता से बेटी को कार्यालय लाने को कहा।

घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर का है। डीएम -एसएसपी जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में भ्रमण करने निकले थे। दोनों जैसे ही जैन मंदिर तिराहे से गाड़ी में बैठकर जाने लगी, तभी केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर की ड्रेस में खड़ी छात्रा ने पिता से डीएम-एसएसपी से मिलने की बात कहते हुए आवाज लगाई और वाहन को हाथ दे दिया। इसके बाद जिलाधिकारी व एसएसपी वाहन रुकवाकर छात्रा के पास पहुंचे। बालिका (उन्नति सक्सेना पुत्री अवनीश कुमार सक्सेना) बोली कि मैं आईएएस बनना चाहती हूं। छात्रा की यह बात सुनकर डीएम-एसएसपी ने उसके सिर पर हाथ रखते हुए सलाह दी कि पहले अच्छे ढंग से पढ़ाई करो, ताकि स्कूल में टॉपर बन सको। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा से कहा कि वह अपने परिजन के साथ कार्यालय में आए। गर्मी में पिता के साथ घर जाने की हिदायत दी। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि कड़ी मेहनत से पढ़ोगी तो निश्चित ही उसे सफलता प्राप्त होगी। बालिका के पिता सदर तहसील में अमीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed