{"_id":"5d9e1d99e292b3af41e9cbdab26e9a29","slug":"dm-sp-inspected-idgah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम-एसपी सहित प्रशासनिक अफसरों ने बुधवार सुबह ईदगाह मस्जिद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने मस्जिद सहित पार्कों में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे गांधीपार्क पहुंचे। यहां से वह ईदगाह मस्जिद का मुआयना करने गए। निरीक्षण के दौरान ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद व गौहर खान से व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। ईदगाह कमेटी के सचिव ने तैयारियों में तेजी लाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने विद्युत समस्या के मद्देनजर 17 से 19 तक मुरादाबाद से होने वाली रोस्टिंग बंद कराने की मांग उठाई। डीएम ने तत्काल एसडीओ आरके पुष्कर को 17 से 19 जुलाई को रोस्टिंग फ्री करने को शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि ईदगाह व सभी पार्कों का निरीक्षण कर लिया जाए। पार्कों में कहीं भी गड्ढे हों तो उन्हें तत्काल भरवा दिया जाए, जिससे ईद के दिन कोई परेशानी न हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीमों बनाकर आवारा जानवरों की रोकथाम कराने के निर्देश दिए। अधिकारी, कर्मचारियों की टीमें गठित की जाएंगी जो ईद की नमाज के दौरान अपने-अपने प्वाइंटों पर तैनात रहेंगी। डीएम ने सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति कराने को कहा। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, नगर आयुक्त रामऔतार रमन, एसडीओ आरके पुष्कर, जेई मुंशीलाल, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डीके शर्मा व क्षेत्रीय इंसपेक्टर मौजूद थे।