फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dm order, inspecion in firozabad

जिला समन्वयक को हटाने की चेतावनी, दो सफाईकर्मी किए निलंबित

Mon, 26 Aug 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dm order, inspecion in firozabad
डीपीआरओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चैक करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्रविजय सिंह सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गंदगी के ढेर मिले। कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर बडे़ बाबू की अलमारी में बंद था। ओडीएफ वार रूम में ग्राम स्वच्छता अभियान का फीडबैक लेने वाले कर्मचारी बातचीत में व्यस्त थे।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई अभियान के जिम्मेदार विभाग में गंदगी, कचरा व टूटा-फूटा सामान पड़ा मिला। अव्यवस्था मिलने से नाराज डीएम ने डीपीआरओ को कड़ी चेतावनी दी। डीसी एसबीएम को कार्यशैली में सुधार न होने पर हटाने की चेतावनी दी। डीएम ने सफाई दो कमियों नवनीत कुमार व रघुवीर सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम सुबह 11 बजे डीपीआरओ कार्यालय का माहौल देख नाराज हुए। कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर मांगा तो पता चला अधिकारी की टेबिल की जगह बडे़ बाबू की अलमारी में रखा था। जबकि कर्मचारी रजिस्टर पर हस्ताक्षर को भटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई अभियान की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग के कक्षों में गंदगी, टूटा-फूटा सामान बिखरा पड़ा था। डीएम ने लापरवाही मिलने एवं कार्यालय में अनुशासनहीनता पर डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को फटकार लगाई। ग्रामीण स्वच्छता से जुडे़ कार्यक्रमों का फीडबैक लेने को बने ओडीएफ वार रूम में कर्मचारी कामकाज की जगह बातचीत में मशगूल थे।
22 अगस्त से वार रूम में सफाई कार्य से जुड़ी समस्याओं व अन्य कार्यों का अंकन नहीं किया जा रहा था। डीएम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी पुनीत निगम को फटकार लगाते हुए कामकाज में सुधार को कहा। डीएम ने ग्रामीण सफाई अभियान का फीड बैक कार्रवाई करने के दौरान तैनात दो सफाईकर्मियों नवनीत कुमार व रघुवीर सिंह को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। कार्यालय से संबंद्व किए गए दोनों कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों के अनुपालन में लापरवाही कर रहे थे।

प्रचार सामग्री फांक रही थी धूल
शासन द्वारा ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए लाखों-करोडों की धनराशि खर्च की जा रही है। जागरूकता व प्रचार प्रसार के लिए बंटने वाली प्रचार सामग्री कार्यालय में धूल फांक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed