फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM,kabja,gangster

कब्जा करने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 17 May 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM,kabja,gangster
कब्जा करने वालों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने ऐसे लोगों को तीन दिन का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष दर्ज कराईं गईं शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक अथवा निजी भूमि पर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि तीन में कब्जा छोड़ दें। अन्यथा भू माफिया घोषित कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सूर्यप्रकाश गंगवार ने साफ कहा कि जिला में सार्वजनिक अथवा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा। अवैध कब्जा करने वाले लोग तीन दिन के भीतर अवैध कब्जा हटा लें। अन्यथा उन्हें भू-माफिया घोषित कर गैंगस्टर सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम बोले, तीस दिन में सभी प्रकार के घर-मकान, दुकान और प्लाट आदि के विवादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने आशीष देवी प्रधान रैपुरा नारखी द्वारा राशन डीलर की शिकायत पर एसडीएम सदर द्वारा दिए गए नोटिस का अभी तक जवाब नही देने पर डीएम ने उक्त राशन दुकान को तत्काल निरस्त करने को कहा। मोढा में जलभराव की समस्या के निदान को पीडब्ल्यूडी अफसरों को निदान के लिए सख्त निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़कों पर जलभराव की समस्या का निदान पीडब्ल्यूडी को ही कराना है। बैठक में सीडीओ चर्चित गौड़ अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, सीएमओ दिनेश प्रेमी और सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
--फोटो---41
सौरभ लहरी और पंकज दुबे को दिया परशुराम शोभायात्रा का दायित्व
फिरोजाबाद। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आगामी 12 जून को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। मंगलवार को रामलीला ग्राउंड पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष सौरभ लहरी और संयोजक का दायित्व पंकज दुबे एडवोकेट को दिया गया। जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 12 जून 2022 को निकाले जाने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में संजय श्रोती, केशव पचौरी, कौशल किशोर उपाध्याय, सुनील दीक्षित, धर्मेद्र शर्मा एडवोकेट, सचिन पचौरी, नरेद्र उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, सचिन पचौरी और राकेश राजौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed