फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diwali market not scroll Sjenge

दीपावली पर बाजार में नहीं सजेंगे फड़

Wed, 28 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Diwali market not scroll Sjenge

विज्ञापन
दीपावली पर इस बार बाजार और फुटपाथ पर फड़ नहीं सजेंगे। दीपावली पर बाजार में जाम की समस्या के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा फड़ सजाने के लिए तीन स्थान निर्धारित कर दिए हैं। इन स्थानों के अलावा यदि कोई फड़ सजाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
30 अक्तूबर को करवा चौथ के बाद पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव अगले माह 11 नवंबर से मनाया जाएगा। त्योहारों के मौके पर हर कोई सामान की खरीदारी के लिए बाजार जाता है, लेकिन बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण और जाम के चलते लोगों को परेशानी होती है। जिला व नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के फुटपाथ खाली कराने को लगातार अभियान चलाया गया। जिसका असर भी बाजार में देखने को मिला। इस बार करवा चौथ व दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर बाजार में जाम की समस्या न बने, इसके लिए जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है।
विज्ञापन

 दीपावली के मौके पर फुटपाथ पर रखकर खील खिलौना, पोस्टर, लक्ष्मी-गणेश की बिक्री के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थल चयन कर लिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों पर बाजार में जाम की समस्या न रहे, इसके लिए फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के लिए सदर तहसील कंपाउंड, पीडी जैन मार्केट के सामने खाली मैदान व फ्र्रेंड्स ग्लास पार्किंग स्थल चयन किए गए हैं। यहां लोग फड़ लगाकर सामान की बिक्री कर सकेंगे। चयनित स्थानों के अलावा यदि कोई बाजार में फड़ लगाकर बिक्री करता पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
गांधी पार्क में होगी आतिशबाजी की बिक्री
दीपावली के मौके पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए गांधी पार्क मैदान का चयन किया गया है। गांधी पार्क के अलावा कहीं आतिशबाजी की बिक्री नहीं होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से गांधी पार्क के अलावा कोई भी व्यक्ति शहर में आतिशबाजी का भंडारण या बिक्री नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed