{"_id":"617adcc7c8d81f5c3e45aa5b","slug":"diwali-fair-started-with-pomp-firozabad-news-agr5130444174","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ हुआ दीपावली मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ हुआ दीपावली मेले का आगाज
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! नगर निगम द्वारा तिलक कॉलेज में लगाए गए स्वनिधी दीपोत्सव मेला का फीता काटकर उद्घाटन क
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में नगर निगम द्वारा दीपावली मेले का आगाज बृहस्पतिवार शाम हो गया। मेले का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद प्रभारी दयाशंकर सिंह और फिरोजाबाद सांसद डा. चंद्रसैन जादौन ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। शहर में पहली बार दीपावली से पूर्व लगे मेले को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। मेले में लगी स्टॉलों पर भी भीड़ नजर आई।
मेले का उद्घाटन समारोह में एमजी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की रौनक द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वर्षा पचौरी ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सरिता यादव ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद ही देर रात तक मेला परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेला परिसर को विद्युत की आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मेले के आगाज के साथ ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और टूंडला विधानसभा प्रभारी बबिता चौहान ने कहा कि दीपावली मेले की शुरुआत कर सरकार ने हिंदुत्व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। मेले के माध्यम से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एबी चौबे ने किया। कार्यक्रम के दौरान मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।