{"_id":"67a64f66f2f909f1de052465","slug":"divisional-commissioner-expressed-displeasure-over-work-of-tap-water-scheme-in-every-house-slowing-down-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-142294-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर घर नल योजना का काम धीमा मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर घर नल योजना का काम धीमा मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को सतही श्रोत आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। परियोजना का काम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को मैनपॉवर बढ़ाए जाने के आदेश दिए। जिले में जिन किसानों से समझौता हो गया है उनको भुगतान की कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ में सतही श्रोत आधारित पेयजल परियोजना का निरीक्षण करने टूंडला तहसील क्षेत्र में पहुंचे थे। 869.66 करोड़ की परियोजना से जिले के सभी 9 ब्लाॅकों के 780 राजस्व गांवों में करीब 20 लाख आबादी को पानी मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ आगरा जिले के 15 ब्लाॅकों के 902 राजस्व गांवों की करीब 30 लाख आबादी को हर घर नल से जल योजना के तहत पानी मुहैया होगा। आगरा को 273 एमएलडी व फिरोजाबाद को 173 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा। नगर आयुक्त ने कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला मुख्यालय पर बनाए जा रहे ग्लास म्यूजियम व पर्यटन सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य,एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता,एडीेएम विशु राजा,एसडीेएम गजेंद्रपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।