{"_id":"69adc0f9d57e82fed204945d","slug":"district-supply-officer-warns-against-hoarding-and-black-marketing-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169456-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका पर जिलापूर्ति अधिकारी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका पर जिलापूर्ति अधिकारी ने दी चेतावनी
Mon, 09 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच जारी युद्ध की विभीषिका का असर अब सीधे आम आदमी की जेब और शहर के कारोबार पर पड़ने लगा है। तेल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने बाजार में खलबली मचा दी है। जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल पर मिलने वाली रियायतें खत्म हो गई हैं, वहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में भी भारी उछाल आया है।
मारुति गैस एजेंसी के संचालक प्रकाश निधि गर्ग ने बताया कि 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 104 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसका सीधा असर शहर के होटल, रेस्तरां और कांच उद्योग से जुड़ी छोटी इकाइयों पर पड़ेगा।
युद्ध के कारण तेल कंपनियों ने ग्राहकों को दी जाने वाली अतिरिक्त रियायतें वापस ले ली हैं। आईओसीएल के सेल्स मैनेजर सौरभ के अनुसार फिलहाल कंपनियों की ओर से रियायतों पर ब्रेक लगाई गई है। बीते दो दिन में बाजार में पेट्रोल-डीजल की मांग भी बढ़ी है। मगर, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मांग के सापेक्ष पूर्ति हो रही है। बता दें कि जिले में प्रतिदिन लगभग 1.50 लाख लीटर डीजल और 90 हजार लीटर पेट्रोल की खपत होती है। कीमतों में अस्थिरता के कारण अब भविष्य में दाम और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ईंधन और गैस की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलापूर्ति अधिकारी स्वीटी ने सभी डीलरों और विक्रेताओं को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी निर्धारित दर से अधिक वसूली या स्टॉक छिपाने की शिकायत मिली, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से जिले में विशेष चेकिंग टीमें रवाना की जा रही हैं। ये टीमें पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करेंगी ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की किल्लत या लूट का सामना न करना पड़े।