फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District needs complete and planned development

जनपद को समग्र एवं सुनियोजित विकास की है आवश्यकता

Sat, 06 Feb 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
District needs complete and planned development
फिरोजाबाद। जनपद का 32वां स्थापना दिवस समारोह जनपद स्थापना एवं विकास समिति के तत्वाधान में पालीवाल हाल में शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जनपद को अभी भी एक समग्र एवं सुनियोजित विकास की आवश्यकता है।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद्र जैन ने कहा जिला बनाने के लिए किए गए आंदोलन में सभी वर्गों का सहयोग रहा। जिले का जो विकास होना चाहिए वह अभी तक नहीं हुआ। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि 32 वर्ष बाद भी अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें विकास का काम पिछ़डा हुआ है। महामंत्री उमाकांत पचौरी ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा हम लोगों के प्रयास से फिरोजाबाद महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो आगे वृहद प्रदर्शनी के रुप में आयोजित किए जाने की रुपरेखा बनाई गई थी। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि बिना भेदभाव के हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनपद के विकास के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष झब्बू लाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. शमीम अहमद खां, राहुल जैन, डा. मयंक भटनागर, योगेश यादव, कल्पना राजौरिया, डॉ. एवी चैबे, यशपाल यश, धर्मेंद्र शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, सुरेश कन्हैयानी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed