फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dispute regarding burial of dead body in Firozabad SDM and CO resolved matter

Firozabad: शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, टीम के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ; फिर यह हुआ निर्णय

Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

फिरोजाबाद में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ टीम के साथ पहुंचे। पैमाइश के बाद निर्णय हो सका। 

विज्ञापन
dispute regarding burial of dead body in Firozabad SDM and CO resolved matter
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, टीम के साथ पहुंचे एसडीएम और सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को शव को दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर एसडीएम, सीओ राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष से बात कर मामले को निपटाकर कब्रिस्तान में शव को दफन करवाया।

विज्ञापन


मामला फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कोडरा का है। गांव में रविवार को बुजुर्ग छोटे खां की मौत हो गई। परिजन ने शव को कब्रिस्तान के बजाय खेत में दफनाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। हंगामा हो गया। विवाद की सूचना पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सत्यजीत सिंह, फरिहा पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ गावं में पहुंच गए। एसडीएम एवं सीओ ने दोनों पक्षों से बात की। 

विज्ञापन

मौके पर की गई पैमाइश

इस दौरान मृतक पक्ष ने शव को दफनाने के लिए अलग जमीन की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा उनकी जमीन कब्रिस्तान की जमीन नहीं है। एसडीएम ने कानूनगो एवं लेखपाल से गांव में मौजूद कब्रिस्तान के बारे में जानकारी। गांव में एकमात्र कब्रिस्तान होने के चलते पैमाइश कराई गई। मामला सही मिलने पर एसडीएम ने परिजन से कब्रिस्तान में ही शव दफनाने को कहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर शव को कब्रिस्तान में ही दफन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान में शव कराया दफन

कोडरा में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिजन शव को दूसरी जगह दफनाने की बात कर रहे थे। विवाद की सूचना पर पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात की। परिजनों को समझाकर कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया है। गांव में कोई विवाद नहीं है। - सुरेंद्र सिंह, एसडीएम जसराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed