{"_id":"66d4914ae2dea0c7b70807d6","slug":"direct-train-will-be-available-from-tundla-station-to-mata-vaishno-devi-katra-know-time-table-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: अब इस स्टेशन से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, अभी नोट कर लें टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: अब इस स्टेशन से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, अभी नोट कर लें टाइम टेबल
Mon, 02 Sep 2024 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:22 PM IST
सार
अब टूंडला स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। इससे फिरोजाबाद, एटा, आगरा सहित आसपास के कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। आगे पढ़ें और टाइम टेबल नोट कर लें...
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और आसपास जिलों से माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल को सूबेदार गंज तक बढ़ाने का निर्णय लिया। यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पर भी रुकेगी। यहां से सीधे कटरा की सुविधा मिलने पर श्रद्धालुओं को खासा लाभ मिलेगा। अब श्रद्धालुओं को दिल्ली से ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पडे़गी।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली ट्रेन संख्या 20433/20434 को सूबेदारगंज तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 5 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 20433 सूबेदारगंज स्टेशन से हर दिन चलेगी और लगभग 22 घंटे में मां वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की ओर से संयुक्त निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने इसके लिए उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को छह जून 2024 नोटिफिकेशन पत्र भेज दिया था। इसी आधार पर बोर्ड ने ट्रेन को सूबेदारगंज तक चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 10.35 बजे चलेगी। टूंडला रेलवे स्टेशन पर शाम 03:58 बजे पहुंचकर चार बजे प्रस्थान करेगी। वहीं अगले दिन सुबह 9.15 बजे कटरा पहुंच जाएगी।