{"_id":"5e6295728ebc3eeb2057b8f5","slug":"dilevery-pregnent-woman-death-firozabad-firozabad-news-agr4328411139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए आई महिला की मौत, सौ शैय्या अस्पताल के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के लिए आई महिला की मौत, सौ शैय्या अस्पताल के बाहर हंगामा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव करवाने आई महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पति ने उपचार नहीं करने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने बताया कि आगरा ले जाते समय महिला की मौत हुई है। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।
औरैया जनपद के फफूंद के मेवाती मोहल्ला निवासी खुशबू (26) पत्नी अरशद काफी दिनों से अपनी ननद रिहाना के घर थाना रामगढ़ के आकाशवाणी रोड पर रह रही थी। गर्भवती होने के कारण उसका उपचार भी चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर अरशद उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। रात करीब 11 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी पर अस्पताल चौकी का फोर्स पहुंच गया। मृतका के पति अरशद ने बताया कि पत्नी को लेकर यहां आया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने गेट नहीं खोला। इसी कारण उसकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रीती यादव ने बताया कि महिला का पति दस दिन पूर्व उपचार के लिए अस्पताल में लाया था। ब्लड की कमी होने के कारण उसे तभी आगरा कर दिया था। लेकिन परिजनों ने ख्याल नहीं रखा और उसे वापस फिरोजाबाद ले आए। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया था। रास्ते में मौत हुई है। चैनल नहीं खोले जाने का आरोप गलत है। बाद में समझाने के बाद परिजन मान गए और शव को लेकर घर चले गए।