{"_id":"625b0aaa8fd5e309b3091219","slug":"dihidration-firozabad-news-agr5304955152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगे डिहाइड्रेशन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगे डिहाइड्रेशन के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगे डिहाइड्रेशन के मरीज
- पानी के कम सेवन से आ रही है यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गर्मी बढ़ते ही डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या बच्चों में अधिक है। चिकित्सकों के अनुसार, कम पानी पीने से यह समस्या बढ़ रही है।
शनिवार को ही 18 बच्चों को भर्ती किया गया। अब भर्ती बच्चों की संख्या 32 हो गई है। ये सभी डायरिया से पीड़ित है। शरीर में पानी की कमी के कारण इन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। चिकित्सकों के अनुसरर, गर्मियों के दिनों में कम पानी पीना डिहाइड्रेशन का सबसे बड़ा कारण है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को 354 बाल रोगी पहुंचे। इसमें 140 डिहाइड्रेशन से ग्रसित थे। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।अन्य मरीजों दवा उपलब्ध कराकर सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।
स्कूल जाने वाले बच्चों को दें पानी की बोतल
स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों भी पानी की बोतल अवश्य दें। कारण कि गर्मी तेज पड़ रही है। जिसकी वजह से बच्चों में मुंह सूखने लगता है। जिसके चलते बच्चे को डिहाइड्रेशन हो जाता है। बोतल पास रहने पर बच्चा समय-समय पर पानी पी लेगा।
विज्ञापन
डिहाइड्रेशन के लक्षण
बच्चों को रोते हुए आंसू नहीं आते
पेशाब कम आता है
मुंह और जीभ सूख जाती है
डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय
बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाएं
बच्चे को ओआरएस पिलाएं, इससे पानी की पूर्ति हो जाएगी
डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
नियमित रूप से तरल पदार्थों का सेवन करें
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना 40 प्रतिशत बच्चे डिहाइड्रेशन की समस्या के आ रहे हैं। गर्मियों के दिनों में बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहे। इससे काफी हद तक बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाया जा सकता है।
डायरिया से बचाव
- बच्चों को अनावश्यक धूप में न जाने दें।
- साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। साबुन से हाथ धुलकर भोजन करें।
- स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करें। दूषित व गरिष्ठ भोजन न करें।
- बच्चों को फ्रीज का ठंडा पानी न पीने दें।
- बाजार में खुले में बिक रहे कटे फलों व भोज्य पदार्थों का सेवन न करें
- पानी का अधिक सेवन करें।