{"_id":"b151ca87f5df0bc27b58e192ce839643","slug":"dhaval-light-kanha-worship-distributed-heel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवल रोशनी में कान्हा का पूजन कर बांटी खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवल रोशनी में कान्हा का पूजन कर बांटी खीर
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शरद पूर्णिमा पर मंगलवार को फीरोजाबाद क्लब में शरदोत्सव का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्रों के मंदिरों में शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम कर खीर पर भोग लगाया गया। गोपाल आश्रम मंदिर में झांकी सजाई गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी खीर का प्रसाद बांटा।
मंगलवार शरद पूर्णिमा की रात को उज्ज्वल चांदनी में सारा आसमान धुला नजर आया। लोगों ने मां लक्ष्मी संग चंद्रमा की आराधना करने के साथ खीर का प्रसाद वितरित किया। फीरोजाबाद क्लब में आयोजित शरदोत्सव का शुभारंभ बालकृष्ण गुप्त और सदर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में फीरोजाबाद क्लब के अध्यक्ष विजय नरुला, सुभाष जैन राजा, अजय अग्रवाल कलई, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।