फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dhamm railly

धम्म संदेश यात्रा में गूंजे भगवान बुद्ध के जयकारे

Mon, 25 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
dhamm railly
कोटला रोड स्थित आर्शीवाद पैलेश से निकाली गई बौद्व भिक्षु भ्रमण एम धम्म संदेश यात्रा में साथ चलती - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तीन दिवसीय अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को बौद्ध भिक्षु भ्रमण एवं धम्म संदेश यात्रा टापाकलां से शुरू हुई। धम्म यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धार्थ बुद्ध विहार पहुंचकर समाप्त हो गई। संदेश यात्रा में नेपाल, श्रीलंका और वर्मा से आए बौद्ध भिक्षु शामिल रहे। संदेश यात्रा में भगवान बुद्ध के जयकारे लगाए गए। संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत भंदत बुद्धशरण महास्थविर के सानिध्य में धम्म संदेश यात्रा टापा कलां से मायापुरी, माता अहिल्याबाई होल्कर चौक से नगला करन सिंह, कोटला चुंगी, नगला मिर्चा बड़ा, सैलई रोड होते हुए सिद्धार्थ बुद्ध विहार पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रीलंका से आए भंते विमल शिष्य, नेपाल से भंते उदय भद्र और वर्मा से आए भंते उथापा शामिल हुए। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी बौद्ध भिक्षु कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक मंडल में शामिल डॉ. ज्ञान सिंह, बीडी देशमुख, मुरारीलाल, हेमराज सिंह, रामवीर सिंह, सुरेंद्र बर्धन, वेद प्रकाश, लोकेश कुमार, ज्ञान सिंह शाक्य, गुरुचरन आदि लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान मार्ग भगवान बुद्ध की भक्ति में नजर आया। महिलाओं से लेकर बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी भगवान बुद्ध के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भक्तों के द्वारा मकानों की छत से पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
पीडी जैन कॉलेज के मैदान पर अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्मेलन के दौरान बुद्ध कथा का आयोजन कराया गया। मैनपुरी से आए श्याम सुंदर और राजेश्वरी बौद्ध ने कथा का वर्णन किया। बुद्ध कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान ढोलक पर सतीश, चिमटे पर संगपाल, औरंग पर सनि, घड़े पर पवन बौद्ध ने गायक श्याम सुंदर और राजेश्वरी बौद्ध का साथ दिया। कार्यक्रम में बीडी देशमुख, डॉ. ज्ञान सिंह, देवानंद गौतम, मुंशीलाल आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद। पीडी जैन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्म

फिरोजाबाद। पीडी जैन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु एवं बौद्ध धर्म महासम्म- फोटो : FIROZABAD

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस से निकाली गई बौद्ध भिक्षु भ्रमण एम धम्म संदेश यात्रा ?

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस से निकाली गई बौद्ध भिक्षु भ्रमण एम धम्म संदेश यात्रा ?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed