फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Devotees played fiercely with the procession of Mother Sharde

मां शारदे की शोभायात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर खेला फाग

Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees played fiercely with the procession of Mother Sharde
टूंडला में मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते व फाग खेलते आयोजक - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर की न्यू रेलवे कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय मां सरस्वती पूजा महोत्सव मेले का मंगलवार को मां शारदे की महाआरती व मूर्ति विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। आरती के बाद विद्यादायनी मां सरस्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मां शारदे की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करवाकर बटेश्वर ले जाया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजकों व श्रद्धालुओं ने जमकर फाग भी खेला।
विज्ञापन

नगर में वसंती पंचमी के साथ ही प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय मां सरस्वती पूजा महोत्सव मेले का मंगलवार को धूमधाम के साथ हुआ। मेले के समापन के पूर्व मनोरंजन केंद्र व यज्ञशाला के पीछे सजाए मां सरस्वती के पांडाल में हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत महिलाओं ने मां शारदे पर सिंदूर चढ़ाकर उन्हें इस सत्र की अंतिम विदाई दी और अगले सत्र के लिए उन्हें आमंत्रित किया। बाद में महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाआरती के बाद देवी प्रतिमाओं को झांकियों में सजाया गया। इसके बाद झांकियों को नगर भ्रमण करवाते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान देवी भक्तों ने देवी की भेंटों पर जमकर नृत्य किया और आपस में गुलाल के साथ फाग खेला। यह झांकियां न्यू कालोनी से प्रारंभ होकर दीपा चौराहा, बल्देवरोड, एमपीरोड, कोतवाली, जीजीआईसी, तेेलमिलरोड, भारतमाता चौक, सब्जी मंडी व सुभाष चौराहे होते हुए विसर्जन के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed