{"_id":"60e709f68ebc3e701742f562","slug":"devlopment-pwd-firozabad-shikohabad-firozabad-development-authority-firozabad-colonies-kaptaan-singh-xen-raja-ka-taal-firozabad-news-agr4989899112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूख रहे हैं विप्रा के पार्क, बदहाल हो रही हैं कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूख रहे हैं विप्रा के पार्क, बदहाल हो रही हैं कॉलोनियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बढ़ते तापमान के बीच विकास प्राधिकरण के पार्क सूख रहे हैं। कॉलोनियों की स्थिति बदहाल होती जा रही है। इनके सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। विभाग को दिए जाने वाला अधिष्ठापना का अंश राज्य सरकार द्वारा पिछले चार साल से बंद है। ऐसे में विभागीय अफसर न तो पार्कों का रखरखाव कर पा रहे है और न ही फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में विकास करा पा रहे है।
प्रदेश सरकार द्वारा स्टांप शुल्क लगभग सात करोड़ रुपये विकास प्राधिकरण को अधिष्ठापना राशि के रुप में दिया जाता था। शासन से मिलने वाली इस धनराशि से विभागीय अफसर जहां कॉलोनियों का निर्माण के साथ पार्क और सड़क सहित अन्य विकास कार्य में इस पैसे को खर्च किया जाता था। लेकिन पिछले चार साल से विभाग को अधिष्ठापना की धनराशि नहीं मिली है।
विभाग को सरकार की ओर से मिलने वाला बजट भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण में विभागीय अफसर विकास करा सकें। विकास प्राधिकरण द्वारा राजा का ताल चौराहा पर बनाए गए पार्क सूख चुके हैं। जलेसर रोड स्थित कॉलोनी का दुर्दशा भी किसी से छिपी नहीं है। इसके रखरखाव के लिए विभाग के पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन
28 करोड़ रुपया है बकाया
विभागीय अफसरों की मानें तो प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष करीब सात करोड़ रुपये विप्रा को दिया जाता था। पिछले चार साल से बजट नहीं मिलने के कारण शहर में विकास कराने के साथ ही कई कार्य योजना विभागीय अफसर तैयार कर सकते हैं। लेकिन बजट के अभाव में न तो कार्य योजना बन पा रही और न ही पार्कों का रखरखाव हो रहा।
चार साल से अधिष्ठापना का अंश नहीं मिला है जो करीब 28 करोड़ रुपये है। यदि बजट मिल जाए तो ट्रांसपोर्ट नगर के लिए लोन लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और शहर में विकास कार्य कराया जा सकेगा। -कप्तान सिंह, एक्सईएन विकास प्राधिकरण