{"_id":"6937165877db048bba0d2817","slug":"development-projects-worth-croresslow-pace-of-work-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-162561-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करोड़ों की विकास परियोजनाएं...काम की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करोड़ों की विकास परियोजनाएं...काम की रफ्तार सुस्त
Mon, 08 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम। फाइल
- फोटो : नगर निगम। फाइल
फिरोजाबाद। कार्यदायी संस्थाओं की धीमी कार्यप्रणाली और तकनीकी अड़चनों के कारण नगर निगम के तहत स्वीकृत राज्य स्मार्ट सिटी एवं सीएम ग्रिड की तीन बड़ी विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। घंटाघर का पुनरोद्धार-नवीनीकरण, सर्विस रोड का नवीनीकरण और ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद गति नहीं पकड़ पा रहा है।सुस्ती की शिकार शहरी क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं
कार्यदायी संस्थाओं की सुस्त कार्यप्रणाली एवं तकनीकी कारणों के चलते निगम के अधीन राज्य स्मार्ट सिटी एवं सीएम ग्रिड के तहत स्वीकृत तीन बड़ी कार्ययोजनाओं की प्रगति प्रभावित है। घंटाघर का पुनरोद्वार,सर्विस रोड का नवीनीकरण कार्य के अलावा ई-लाईब्रेरी निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अधर में है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो एजेंसी तक दोनों ओर के सर्विस रोड का नवीनीकरण-सौदर्यीकरण किया जाना है। करीब 13.5 करोड़ की लागत वाली कार्ययोजना पूर्ति का जिम्मा भाग्या इंटरनेशनल को दिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करीब तीन माह पूर्व पूरी हो चुकी है। वहीं गांधी पार्क स्थित खाली भूखंड पर राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 3.2 करोड़ की लागत से ई-लाईब्रेरी निर्माण होगा। नोएडा की फर्म मैसर्स सिनर्जी टेक्नोमिक्स को ई-लाईब्रेरी को लाइब्रेरी निर्माण के लिए करीब दो माह पूर्व टेंडर जारी किया गया। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर के पुनरोद्वार-सौदर्यीकरण कार्य भी आवश्यक धनराशि स्वीकृति होने के बाद भी करीब छह माह से अधर में लटका हुआ है।
रोड मैपिंग, डिजाइन तैयार कराने में हो रही देरी
सीएम ग्रिड योजना के तहत स्वीकृत सर्विस रोड नवीनीकरण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था को सितंबर-अक्तूबर माह में टेंडर जारी किया गया।सर्विस रोड निर्माण से पूर्व संस्था को चिन्हित मार्ग का सर्वे, सर्विस रोड की माप एवं डिजाइन तैयार करानी है। निगम सूत्रों के अनुसार यह कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
संशोधित होगी घंटाघर की डिजाइन
शहर के मुख्य बाजार में वर्षों पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नए सिरे से घंटाघर तैयार कराया जाना है। पूर्व में सड़क के चारों कोनों पर पिलर खड़े कर घंटाघर तैयार कराया जाना था। डिजाइन के हिसाब से करीब 70 लाख की कार्ययोजना बनी और स्वीकृत हुई। निगम निर्माण विभाग के अनुसार जगह की कमी के कारण घंटाघर की डिजाइन में दोबारा बदलाव होगा।
सीएम ग्रिड के तहत चिन्हित सर्विस रोड के नवीनीकरण को तकनीकी कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं।इसके अलावा ई-लाईब्रेरी के लिए कार्यदायी संस्था को जल्द काम शुरू कराने की हिदायत दी है।घंटाघर की डिजाइन फाइनल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण