फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Determination and dedication of the justice litigant

वादकारी को न्याय और समर्पण का संकल्प

Tue, 05 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Determination and dedication of the justice litigant
वादकारी के हित और उसे सस्ता सुलभ न्याय दिलाने के साथ बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुई। जिला जज कृष्णसिंह ने नई टीम को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हम विश्वास दिलाते हैं कि बार एवं बेंच के मध्य अच्छे संबंध रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था पर समूचा देश भरोसा करता है। हमें विश्वास है इस भरोसे को बार एसोसिएशन की नई टीम कायम रखेगी। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह यादव व उनकी टीम को बधाई दी। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि पुरानी टीम का कार्यकाल काफी अच्छा रहा हमें उम्मीद है कि नई टीम मिशाल कायम करेगी। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य प्रवीन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में अनेक योजनाओं को शुरू किया गया। ठाकुर शिव कुमार सिंह ने चुनाव समय से नहीं कराए जाने का भी मामला रखा। पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता केके चतुर्वेदी, अब्दुल सलाम, अनिल राही, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया। संचालन निवर्तमान महासचिव सर्वेशचंद्र यादव एडवोकेट ने किया।


पदाधिकारियों को अलग-अलग दिलाई शपथ
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह यादव को जिला जज कृष्ण सिंह, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा को बार के चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शीलेंद्र प्रताप सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट को सांसद राजबब्बर, कोषाध्यक्ष संजय पाठक को बार कौंसिल के सदस्य प्रवीन कुमार सिंह, सह सचिव सुधीर यादव, फ रीद अहमद व शिव प्रकाश जादौन को बार कौंसिल की सदस्य दरवेश यादव ने शपथ ग्रहण कराई व प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन


जब विवाद होते-होते बचा
बार एसोसिएशन की नई टीम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय विवाद होते-होते बच गया। जब वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर शिव कुमार सिंह ने समय से चुनाव नहीं कराने एवं हिसाब नहीं देने का मामला उठाया। वह मंच से जैसे ही उतरे तभी संचालन कर रहे महासचिव सर्वेश चंद्र यादव ने उनके कार्यकाल पर टिप्पणी कर दी। इतना सुनते ही ठाकुर शिव कुमार सिंह दोबारा मंच पर वापस लौट आए। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एडवोकेट ने हस्तक्षेप करके मामले को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed