{"_id":"629906b12a416e614f6127eb","slug":"desdeepak-firozabad-news-agr5356247109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने रोका था पर, ड्यूटी का हवाला देकर चले गए देशदीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने रोका था पर, ड्यूटी का हवाला देकर चले गए देशदीपक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने रोका था पर, ड्यूटी का हवाला देकर चले गए देशदीपक
40 दिन पूर्व ही हुआ है विवाह, सिपाही की मौत के बाद दयापुर के लोग हैं गमगीन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। कानपुर जिले के थाना बिल्हौर में तैनात थाना जसराना क्षेत्र के गांव दयापुर निवासी सिपाही देशदीपक की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया देशदीपक का विवाह लगभग चालीस दिन पूर्व हुआ था। अभी पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि पति का साथ छूट गया। एक दिन पूर्व ही पत्नी से मिलकर वापस ड्यूटी पर गया था। पत्नी ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन ड्यूटी का हवाला देकर वह वापस चला गया।
दयापुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र देशदीपक (30) 2018 में पुलिस में भर्ती हुए था। हाथरस में प्रशिक्षण लेने के बाद कानपुर के बिल्हौर थाना में तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को कानपुर से खबर मिली कि देशदीपक की हत्या हो गई है। हत्या की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार सन्न रह गया। वहीं चालीस दिन पूर्व दुल्हन बनकर घर आई अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
छह माह में हुई दोनों भाइयों की मौत
जसराना। तीन भाई-बहनों में देशदीपक सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी कासगंज जनपद में हुई है। वहीं बड़े भाई दीपक की बीमारी के चलते छह माह पूर्व मौत हो गई थी। छह माह के भीतर दोनों भाइयों की मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अब परिवार में दीपक का एक पुत्र जय और दो पुत्रियां रह गए हैं।
विज्ञापन
बीटीसी करते समय लग गई थी नौकरी
देशदीपक पढ़ने में होनहार थे। बीएससी करने के बाद बीटीसी की पढ़ाई करते समय नौकरी लग गई थी। चचेरे भाई अनुज ने बताया कि देशदीपक पढ़ने में होनहार थे। उनका लक्ष्य देश एवं समाज की सेवा करना था।