{"_id":"57093f274f1c1b0c29c81126","slug":"derived-from-the-fanfare-procession-of-lord-jhulelal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही भगवान झूलेलाल जी की भव्य ज्योति शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
भगवान झूलेलाल जी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम झूलेलालजी मंदिर पर समाज के बुजुर्ग आशूमल ने नारियल तोड़कर ध्वजारोहण किया। बहराणे साहिब की ज्योति पालिकाध्यक्ष रामवती द्वारा जलायी गई। इसके साथ ही पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में भव्य कीर्तन का आयोजन मनोहर लाल पंजवानी व वंशीधर ने किया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। झूलेलाल संध्या पर पधारे बसपा विधायक राकेशबाबू का सिंधी पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश बलेचा ने पंचायत सदस्यों के साथ स्वागत किया। भगवान झूलेलाल मेला कमेटी के अध्यक्ष कमल मूरजानी ने झूलेलाल के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा को सिंघी कालोनी से रेलवे स्टेशन स्थित स्टेट बैंक ले जाकर शुभारंभ किया गया, जो नगर भ्रमण के बाद मुख्य सुभाष चौराह पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सिंधी नवयुवक मंडल के युवाओं ने सिंघी लोकनृत्य छेज, डांडिया किया। सबसे आखिर में झूलेलाल की ज्योति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बाद में बहराणा सहाब की ज्योति को आगरा बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास यमुना में नौका बिहार कराकर विर्सजन के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा में मनोहर लाल, कैलाश कुमार, हरीश चंदानी, रामचंद्र मूरजानी, महेश कुमार, आसूदामल, वंशीधर, नंदलाल, श्रीराम, महेश बलेचा, अमूल कुमार, अशोक कुमार, संदीप, बच्चू मल, दिनेश भजनलाल, जयजीव पाराशर, पुष्पेंद्र गुप्ता, हरीश चौधरी, मनप्रीत सिंह कीर मौजूद रहे। अमित कुमार मूरजानी कालू ने भंडारा लगाया।