फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy Chairman's condition deteriorated upon arrival for inspection.

Firozabad News: निरीक्षण करने पहुंचे उपसभापति की हालत बिगड़ी

Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman's condition deteriorated upon arrival for inspection.
फिरोजाबाद। निगम अधिकारियों के बुलाने पर नाला सफाई कार्य निरीक्षण को पहुंचे निगम उपसभापति की तबीयत बिगड़ गई। पार्षदो का आरोप है कि समय से पहुंचे उपसभापति को कोई
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर नहीं मिला। भीषण गर्मी में अधिकारियों का इंतजार करते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार को निगम अधिकारियों द्वारा शहर के नालों में हुई सफाई कार्य का निरीक्षण प्रस्तावित किया गया। उपसभापति केशवदेव कुशवाह को भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहने के लिए सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे उपसभापति काफी देर तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे। इसी दौरान भीषण गर्मी के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। साथ में मौजूद अन्य पार्षद उन्हें लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। वरिष्ठ पार्षद श्याम सिंह यादव आदि के अनुसार कड़ी धूप में अधिकारियों का इंतजार करते वक्त उपसभापति की हालत बिगड़ी। अधिकारियों को समय से मौके पर पहुंचना चाहिए था। वहीं उपसभापति की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर महापौर कामिनी राठौर भी अस्पताल पहुंच गई। जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed