फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Departmental action against CDPO, salaries of eight chief servants stopped for the month of February

Firozabad News: सीडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, आठ मुख्य सेविका को फरवरी माह का वेतन रोका

Wed, 28 Feb 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Feb 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Departmental action against CDPO, salaries of eight chief servants stopped for the month of February
फिरोजाबाद। जिला पोषण एवं निगरानी समिति की बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन ने खराब प्रगति पर काफी नाराजगी जाहिर की। सीडीपीओ एका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ आठ मुख्य सेविका को फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। सीडीओ ने कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार के निर्देश पर सीडीओ दीक्षा जैन ने जिला पोषण एवं निगरानी समिति की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। पोषण टेकर एप, बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एप पर फीडिंग कराएं। एप पर लाभार्थी आधार सत्यापन, ऐजवाईज मेजरिंग, मेजरिंग ऐफीसिंयसी, सीबीई, होम विजिट, बच्चों के वजन का काम शत प्रतिशत करें। एका ब्लाॅक की परियोजना प्रभारी सरोज अग्रवाल को शत-प्रतिशत कार्य न करने पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्य सेविकाओं से कहा कि हर माह अपने क्षेत्र के दो-दो बच्चे भर्ती कराएं।
विज्ञापन

मुख्य सेविका सुनीता व राजपति एका, सुमन मदनपुर, दुर्गा देवी शहर-2, विमला देवी, रश्मि टूंडला, कमला देवी जसराना, रिजवाना बेगम शिकोहाबाद का फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। ई कवच के संबंध में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि सैम श्रेणी के बच्चों का हर माह पंजीयन कराएं। इसके साथ महिलाओं को गोद भराई, अन्न प्रासन्न के कार्यक्रम किए जाएं। जिले में वर्ष 2022-23 के 27 व वर्ष 2023-24 में 29 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शीघ्र कराया जाए। हाॅटकुक्ड फूड निधि-की जानकारी प्राप्त की। सीडीपीओ एका सरोज अग्रवाल से कहा कि अन्य मुख्य सेविका से सहयोग लेकर प्रगति को आगे बढ़ाएं। इस दौरान डीपीओ अजय सिंह, एडीपीआरओ धनराज सिंह, एसीएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed