फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dengue symptoms in 72 out of 135 admitted patients in medical college

मेडिकल कॉलेज में 135 भर्ती मरीजों में 72 को डेंगू के लक्ष्ण

Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue symptoms in 72 out of 135 admitted patients in medical college
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में डेंगू कहर बरपा रहा है। बच्चों को भर्ती करने के लिए बनाए गए सौ शैय्या अस्पताल के पलंग फुल होने लगे हैं। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल में 135 बच्चे भर्ती थे। इसमें रक्त की जांच कराने पर 72 लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए। कई मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने सौ शैय्या अस्पताल में व्यवस्थाएं संभालीं है। नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई है। वहीं शहर के निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल में सुबह से परिजन बच्चों को गंभीरावस्था में लेकर पहुंचे। प्लेटलेट्स कम होने की स्थिति में बच्चों की गंभीर स्थिति बनी हुई थी। कई बच्चे तो बेहोशी की अवस्था में पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर वार्डों में भर्ती कराया। धीरे-धीरे वार्ड की स्थिति फुल होने की दशा में चिकित्सकों ने वार्ड में भर्ती बच्चों का परीक्षण किया। जिन मरीजों की स्थिति में सुधार था, उन बच्चों को दवा देकर छुट्टी कर दी गई। प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने सौ शैय्या अस्पताल में बैठकर अपनी मौजूदगी में बच्चों को भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विशेषज्ञ डा. एलके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में करीब 135 बच्चे भर्ती हैं। कुछ बच्चों को डिस्चार्ज भी कर दिया है। इसमें करीब 72 बच्चों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। प्लेटलेट्स भी बहुत कम हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी खल रही है। बालरोग विशेषज्ञ के रूप में डा. एलके गुप्ता और डा. अवनीश कुमार की तैनाती हैं। यह चिकित्सक अभिलेखी कार्य के साथ अन्य मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि वार्डों में भीड़ होने के कारण अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा डा. सोनाली बांदिल को कंट्रोल रूम को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों ने प्लेट्लेट्स की आवश्यकता बताई। परिजन शहर की सभी ब्लड़ बैंकों में चक्कर काटते दिखे। जब प्लेटलेट्स का इंतजाम नहीं हो सका तो आगरा की दौड़ लगाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed