फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration against the rampant corruption in Agra University

आगरा विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Sun, 05 Sep 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the rampant corruption in Agra University
रफ़रोजाबाद ! शिक्षक दिवस के मौके पर एसआरके पीजी कॉलेज में नारेबाजी करते शिक्षक - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय की शिक्षक संघ इकाई ने नई शिक्षा नीति एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में औटा और फुपुक्टा के आह्वान पर रविवार को धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि अध्यापकों एवं छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में सारे काम नियमों के विरुद्ध और मनमाने तरीके से किए जा रहे हैं। महाविद्यालयों से संबंधित सभी कार्य आवासीय परिसर के प्राध्यापकों द्वारा कराए जाते हैं। ऐसा लगता है कि विश्वविद्यालय के पास केवल परीक्षा आयोजित कराना और कछुआ गति से परिक्षा परिणाम जारी करना ही एक मात्र कार्य शेष है।
विज्ञापन

संचालन डॉ. जगदीश यादव ने किया। धरना प्रदर्शन में डॉ. मौकम सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. स्नेहलता चतुर्वेदी, डॉ. गीता यादव, डॉ. जसवंत सिंह यादव, डॉ. अनिल यादव, डॉ. आकाश प्रताप, प्रो. सुगंध कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. दिनेश यादव, डॉ. दीदार सिंह यादव, डॉ. एस के गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह का बहिष्कार, नारेबाजी
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कालेज मेें शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय नेतृत्व एआई फुफ्टो, प्रांतीय नेतृत्व फुफुक्टा और विवि. औटा के आह्वान पर महाविद्यालय में शिक्षा बचाओ, कैंपस बचाओ नारे के अंतर्गत प्रदर्शन किया गया। नई शिक्षा नीति के विरोध में शिक्षकोें ने धरना दिया और शिक्षक सम्मान का बहिष्कार किया। प्रदर्शन में महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव शहरयार अली, उपाध्यक्ष निहारिका चतुर्वेदी, डॉ. संतोष यादव, प्रो. एबी चौबे, अमर प्रकाश, संजीव मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed