फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demanded Chauth of Rs 2 lakh from old man, beat him up for not giving

Firozabad News: बुजुर्ग से मांगी दो लाख रुपये की चौथ, न देने पर पीटा

Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demanded Chauth of Rs 2 lakh from old man, beat him up for not giving
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों ने बुजुर्ग की घेरकर पिटाई कर दी। साथ ही उससे दो लाख रुपये चौथ की मांग भी की गई है। चौथ न देने पर दबंगों ने बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की भी धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगला विश्नू निवासी विजेंद्र सिंह 17 मई को शाम 4:30 बजे अपनी पुश्तैनी जायदाद को देखने के लिए गांव गया था। आरोप है उसी समय नगला गिरधारी निवासी हरविलास उर्फ हल्ला, हर्षित और नगला विश्नू निवासी रोहित उन्हें रोक लिया तथा तमंचा लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने दो लाख रुपये चौथ में मांगते हुए कहा कि अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो जमीन पर कब्जा कर लेंगे। इंकार करने पर पिटाई शुरू कर दी। विजेंद्र के चिल्लाने पर परिजन यहां पर पहुंचे तथा उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed