फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand to withdraw the increased rent of shops

Firozabad News: दुकानों का बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग

Thu, 22 Aug 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the increased rent of shops
फिरोजाबाद। पार्षदों ने निगम मार्केट का किराया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। पार्षदों ने इस आशय का एक ज्ञापन महापौर कामिनी राठौर को दिया। पार्षदों के अनुसार निगम मार्केट की दुकानों का किराया नौ हजार रुपये किया जाना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पास किए निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने संबंधी एक प्रस्ताव को पार्षदों ने वापस लेने की मांग की है। पार्षदों के अनुसार प्रस्ताव पास होने के बाद निगम के मार्केट में दुकानदारों को लगभग नौ हजार रुपये प्रतिमाह किराया अदा करना पड़ेगा, जो किसी भी दशा में न्यायोचित नहीं है। दुकानदार भी भारी भरकम किराया अदा नहीं कर पाएंगे। पार्षद देश दीपक यादव, विजय शर्मा, सुनील मिश्रा और अजय कुमार गुप्ता ने इस आशय का एक ज्ञापन महापौर कामिनी राठौर दिया।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों ने भी किराया बढ़ाए जाने का विरोध किया है। विरोध करने वालों में अमित गुप्ता, डाॅ. नीरज गुप्ता, प्रशांत राजौरिया, अमिक पचौरी, प्रतीक राजौरिया, सौरभ पोरवाल, उमेश राजौरिया एवं कामरान आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed