फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Delhi-Mainpuri Sleeper AC Bus Catches Fire Near Tundla Passengers Escape

UP: हाईवे पर दौड़ती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Wed, 10 Sep 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 12:27 PM IST
सार

दिल्ली से मैनपुरी जा रही स्लीपर एसी कोच बस में आग लग गई। यात्रियों ने आपातकालीन खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। इस दौरान कुछ यात्री मुख्य दरवाजे से भी निकल आए। 

विज्ञापन
Delhi-Mainpuri Sleeper AC Bus Catches Fire Near Tundla Passengers Escape
एसी बस में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली से मैनपुरी जा रही एक स्लीपर एसी कोच बस बुधवार तड़के आग का गोला बन गई। आगरा हाईवे पर दौड़ती बस में अचानक धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस को रोकते हुए यात्रियों से उतरने को कहा। यात्रियाें ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार तड़के चार बजे करीब टूंडला कोतवाली क्षेत्र के एफएच चौकी के पास की है। मंगलवार मध्यरात्रि प्राइवेट एसी स्लीपर कोच बस दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से सवारियां लेकर मैनपुरी के रामनगर की ओर जा रही थी। तड़के बस आगरा हाईवे पर एत्मादपुर रेलवे पुल पार करने के बाद एफएच हॉस्पीटल से निकली, तभी अचानक बस के मुख्य दरवाजे के पास से धुआं उठने लगा। बस चालक मोहन ने यह देख तत्काल बस को रोक दिया। बस के रुकते ही बस के नीचे से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। उस वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही टूंडला कोतवाली पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर स्टेशन ऑफिसर अभिषेक शाक्य ने बताया कि फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्लीपर कोच बस में अचानक आग लगने पर सभी यात्री सुरक्षित निकल गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed