{"_id":"65a585efbba2cbb791079557","slug":"defaulters-did-not-show-interest-in-lump-sum-settlement-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-15511-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक मुश्त समाधान में बकाएदारों ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक मुश्त समाधान में बकाएदारों ने नहीं दिखाई रुचि
Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का आज आखिरी दिन है। इसके बाद बकाएदारों को कोई छूट नहीं दी जाएगी, लेकिन बकाएदार योजना के प्रति रूचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि एक से 14 जनवरी तक जिले में केवल 2413 बकाएदारों ने ही योजना का लाभ लिया है। सबसे खराब स्थिति देहात खंड की है। यहां मात्र 1.33 फीसदी बकाएदारों ने इस दौरान योजना के तहत मात्र दो करोड़ लाख रुपये जमा कराए हैं।
आठ नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक योजना के लिए योजना शुरू की गई थी। इसमें दो लाख 30 हजार 7936 उपभोक्ताओं से 49 हजार 269 उपभोक्ताओं ने 76.85 करोड़ रुपये जमा किए। बचे हुए उपभोक्ताओं पर 525 करोड़ से ज्यादा का बकाया है।
शासन ने योजना का लाभ दिलाने के लिए 16 जनवरी तक इसलिए आगे बढ़ाया था, कि अधिक से अधिक बकाएदारों से बिल वसूला जा सके, लेकिन बकाएदारों द्वारा बिल जमा करने के लिए रुचि न दिखाने के चलते बकाया वसूलने की योजना असफल रही है। योजना के तहत दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक करीब 51682 बकाएदारों ही ने अपना 78.93 करोड़ का बकाया जमा कराया है।
विज्ञापन
राजस्व वसूली में फिरोजाबाद अग्रणी तो जसराना फिसड्डी
ओटीएस योजना में बकाएदारों से वसूली में जसराना क्षेत्र सबसे ज्यादा फिसड्डी रहा है। यहां सिर्फ 16.02 फीसदी उपभोक्ताओं से 11.81 फीसदी धनराशि की वसूली हो सकी है। फिरोजाबाद डिवीजन सबसे ज्यादा अग्रणी है। यहां 26.13 फीसदी उपभोक्ताओं से 20.01 फीसदी धनराशि की वसूली हुई है।
- ओटीएस योजना बिजली बकाएदारों के लिए बेहतर योजना है। आज योजना की अंतिम तिथि है। इसके बाद भी लाभ नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। आज उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। - विश्वेंद्र सिंह चौहान, एक्सईएन