फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deepening roots of corruption in government departments is worrying

Firozabad News: सरकारी विभागों में गहरी होती भ्रष्टाचार की जड़ें चिंताजनक

Sat, 09 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deepening roots of corruption in government departments is worrying
फिरोजाबाद। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लाख प्रयास किए गए हों, लेकिन इसकी जड़े इतनी गहरी हो गई हैं कि इसे आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता है। इस पर अंकुश लगाने को एंट्री करेप्शन विंग की स्थापना की गई। फिरोजाबाद में भी कई मामले पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इसके बाद सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी रोकने के लिए शासन की ओर से भले ही लाख प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन सरकारी विभागों में रिश्वत खोरी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील में जाएं तो लेखपाल एवं कानूनगो भले ही आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र को सत्यापित किए जाने के नाम पर पैसा नहीं लेते हों लेकिन लेखपालों ने प्राइवेट रूप से कर्मचारियों को रख रखा है। उनके द्वारा सत्यापन का काम किया जाता है। खुलेआम पैसे की डिमांड की जाती है। 200 से लेकर एक हजार रुपये तक मांगा जाता है। यदि नहीं दो तो मनमाने ढंग से रिपोर्ट लगा दी जाती है। खेतों की कुर्रा बनवाने के लेकर नाप जोख का काम भी बिना पैसे लिए नहीं किया जाता। सिरसागंज के ही साथ सदर तहसील के लेखपाल इस मामले में विजिलेंस टीम के हत्थे तक चढ़ चुके, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी को भी विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा था। नारखी क्षेत्र में एबीएसए तक को रिश्वत लेने के मामले में जेल तक जाना पड़ा था। इतना सब होने के बाद भी सुधार तक नहीं हुआ। कई अफसरों के रिश्वत लेने के वीडियो तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। यह रिश्वतखोरी बंद होती दिखाई नहीं दे रही है। खाकी भी इससे अछूती नहीं है। हालांकि सीधे तौर पर यहां कोई हाथ नहीं डालता है। जरूरत ठोस पहल की है तभी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




रिश्वत मांगने पर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
आगरा एवं अलीगढ़ मंडल का विजिलेंस थाना आगरा में स्थापित है। यदि किसी लोक सेवक के द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर शिकायतकर्ता अब हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर सीधे कॉल कर सकता है। शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाएगा। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सीधे शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed