फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death young boy

मिट्टी की ढाय में दबने से युवक की मौत

Tue, 14 Jan 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
death young boy
मिट्टी की ढाय में दब कर युवक की मौत होने पर जिला अस्पताल पहुंचे विधायक मनीष असीजा एवं क्षेत्र के ल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के एके टॉकीज के पीछे टीले पर दोस्त के साथ घूमने गया युवक मिट्टी की ढाय गिरने से उसमें दब गया। जेसीबी व फायर ब्रिगेड द्वारा उसे किसी तरह बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया जहां तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के रानीनगर निवासी रंजीत राठौर (18) पुत्र प्रमोद राठौर दोस्त गुलशन के साथ मंगलवार को अपने मौसा रमेशचंद्र राठौर के घर थाना लाइनपार रामनगर गया था। मौसी के घर से वह सुबह अपने दोस्त के साथ पैदल ही हनुमान टीले की ओर निकला था। हनुमान टीले से लौटने के दौरान जैसे ही वह एके टॉकीज के पीछे विजय नगर छारबाग के पास पहुंचा तभी मिट्टी की ढाय अचानक ही उसके ऊपर पलट गई और वह ढाय में दब गया। दोस्त गुलशन ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद रंजीत को ढाय से बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मनोज राठौर ने बताया कि रंजीत श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विेवदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, नगर विधायक मनीष असीजा एवं मेयर नूतन राठौर भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

रंजीत राठौर (फाइल फोटो मिट्टी की ढाय में दबने से मौत)

रंजीत राठौर (फाइल फोटो मिट्टी की ढाय में दबने से मौत)- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed