फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death,missing woman

लापता महिला का शव मिला

Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
death,missing woman
नौशहरा के पास मिला लापता महिला का शव
विज्ञापन

लूट के बाद हत्या की आशंका, दो दिन पहले मंदिर जाने की बात कह कर निकली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। नौशहरा गांव के पुल के समीप सोमवार सुबह महिला का शव मिला। महिला दो दिन पूर्व मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी।
सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण नौशहरा पुल के पास वृद्ध महिला का शव नौशहरा पुल के नीचे मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान भी थे। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ सीओ और थानाध्यक्ष शिकोहाबाद भी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजन को सूचना दी। महिला की पहचान शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभू नगर निवासी राधा देवी (75) के रूप में हुई। एसपी देहात ने बताया कि महिला परिवार के साथ शंभूनगर में रहती थी। शनिवार शाम चार बजे वह मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। घर न पहुंचने पर परिजन तलाश कर रहे थे। रविवार को मृत महिला के छोटे बेटे रवि यादव ने शिकोहाबाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की नाक की लोंग और कान के कुंडल गायब हैं। इससे पुलिस व घरवाले लूट के बाद महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसपी ग्रामीण बोले, महिला की हत्या हुई है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
शक के दायरे में फरार साधु, जांच में जुटी पुलिस
- महिला के घर पर भी था साधू का आना जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शंभू नगर निवासी राधादेवी की मौत के बाद पुलिस की शक की सुई क्षेत्र के एक मंदिर के पास रहने वाले साधु पर टिकी है। साधु भी दो दिन से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

राधादेवी प्रतिदिन क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा करने जाती थी। मंदिर के पास एक प्लाट में रहने वाला साधु राधा देवी से अच्छी तरह परिचित था। राधा देवी का अक्सर उसके पास आना जाना था और काफी देर तक दोनों बातें भी करते थे। राधा देवी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर के आसपास रहने वाले अन्य साधुओं और महिला संतों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि महिला का साधु के पास आना जाना था। साधु महिला के घर पर भी आता जाता था। महिला के लापता होने के बाद से ही साधु भी गायब है। पीड़ित परिजन ने बताया कि महिला सीधी सरल स्वभाव की होने के साथ ही मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर थी। घरवालों का मानना है कि महिला के आभूषण लूटने के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला करीब 50 हजार रुपये के आभूषण पहनती थी। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की माने तो बाबा आपराधिक प्रवृत्ति का था और आए दिन झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed