{"_id":"626ade203c6a8c45fa5fa948","slug":"death-in-accident-firozabad-news-agr5318294188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
इटावा से सिरसागंज एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। इटावा से अपनी रिश्तेदारी में सिरसागंज आ रही महिला बाइक से गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
इटावा जनपद के उदीमोड़ थाना क्षेत्र निवासी सितारा बेगम (35) पत्नी नसीम खां अपने देवर ईसुव के साथ बाइक से सिरसागंज के गांव पैगू एक समारोह में भाग लेने आ रहीं थीं। जब वह नेशनल हाईवे पर गुंजन चौक के समीप पहुंची, तभी चलती बाइक से गिर पड़ी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद महिला को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन उदी मोड़ से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए। महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि घरवाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए।