फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death in accident

पत्नी की मौत के बाद रहता था परेशान, ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 11 Apr 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
death  in accident
पत्नी की मौत के बाद रहता था परेशान, ट्रेन से कटकर दे दी जान
विज्ञापन

रात आठ बजे घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकले थे कैलाश,
- रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ा के समीप मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तीन माह पूर्व पत्नी की मौत के बाद से परेशान शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए।

थाना उत्तर के मोहल्ला द्वारिकपुरी निवासी कैलाश चंद्र (55) रविवार रात आठ बजे घरवालों से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंचे। कैलाश चंद्र के घर न लौटने पर परिजन को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद भी कैलाश चंद्र का कोई पता नहीं लगा। रात करीब दो बजे रसूलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शख्स का शव मोढ़ा गांव के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। शव की तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने उस पर संपर्क किया तो वह फोन नंबर मृतक के बेटे प्रमोद का था। पुलिस ने मृतक के बेटे को शव मिलने की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, कैलाशचंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी अमरावती की तीन माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed