{"_id":"62af66a505d4582e9f267f2f","slug":"death-firozabad-news-agr5374466160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराया बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पोल से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
- मटसेना बिजली घर के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कस्बा मटसेना के समीप विद्युत पोल से बाइक सवार टकरा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। युवक को उपचार को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुरा निवासी मनोज कुमार (22) की कस्बा मटसेना में दुकान है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक द्वारा दुकान से घर खाना खाने को जा रहा था। वह कस्बा मटसेना स्थित बिजली घर के समीप पहुंचा था। तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में मनोज कुमार के सिर में चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान होने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय ने दी।