{"_id":"62af66a14994772cd56195de","slug":"death-firozabad-news-agr537446347","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से तंग युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से तंग युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकलह से तंग युवक ने जान दी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोदीनगर निवासी 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला मोदी नगर निवासी अजय कुमार (28) ने रविवार सुबह कमरे को अंदर से बंदकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय के शव को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक ने गृहकलह के चलते युवक ने जान दी। युवक अपने पीछे दो साल की बच्ची छोड़ गया। वह मजदूरी करने के साथ ही कपड़ों पर प्रेस करके परिवार का भरण पोषण करता था। मामले की जांच की जा रही है। इससे यह स्पष्ट हो सके कि गृहकलह किस बात को लेकर चल रही था।