{"_id":"62ae23ecc6572f4e001ef3e3","slug":"death-firozabad-news-agr5373544122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम के बाहर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम के बाहर हंगामा
- लोगों का गुस्सा देखकर स्टाफ और चिकित्सक अस्पताल बंद कर भागे
- परिजन की आरोप, हालत अधिक बिगड़ने पर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रसव के बाद महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने मोमीन नगर स्थित नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर टापाकलां निवासी सुमन (25) को प्रसव पीड़ा के परिजनों ने रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोमीन नगर टूटी पुलिया के समीप एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया था। सुमन के जेठ विश्न दयाल ने बताया कि सुमन के बच्चा नॉर्मल नहीं हुआ तो शुक्रवार को चिकित्सक ने सुमन का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान सुमन ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद सुमन की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने चिकित्सक से महिला को रेफर करने के लिए कहा था। लेकिन चिकित्सक ने ऐसा नहीं किया। देर शाम हालत बिगड़ने पर उसको रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय सुमन की मौत हो गई। रात को परिजन शव घर ले गए। शनिवार को परिजन शव को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। सड़क पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हंगामा होता देख स्टाफ और चिकित्सक नर्सिंग होम बंद कर भाग गए। सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि महिला की मौत प्रसव के बाद हुई है। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।