फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

पत्नी गई थाने, युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
death
पत्नी गई थाने, युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन

- न्याय के लिए थाने गई थी पत्नी, कमरा बंद कर जान दी
- लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पत्नी न्याय की गुहार लगाने थाना लाइनपार गई थी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।

नगला विश्नू निवासी श्याम किशोर राठौर (28) के प्रेम संबंध थाना दक्षिण क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला से थे। महिला के बच्चे भी हैं। उसका पति कहीं बाहर रहता है। श्याम किशोर की करीब नौ वर्ष पूर्व मैनपुरी के अलीपुर खेड़ा निवासी उपासना से शादी हुई थी। उपासना चार वर्षीय बेटे और सास ससुर के साथ नगला विश्नू में रहती थी। श्याम किशोर प्रेमिका के यहां रहता था। वह चूड़ी जुड़ाई का कार्य करता था। दिन के समय उसका अपने घर नगला विश्नू आना जाना भी रहता था। मृतक के मौसेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि श्याम किशोर मंगलवार शाम करीब सात बजे आठ बजे करीब वह करबला निवासी अपनी प्रेमिका के घर गया था। मंगलवार रात वह प्रेमिका के घर ही रहा। सुबह करीब छह बजे घर आया तो पत्नी ने श्याम किशोर से कहा कि तुमको किसके साथ रहना है आज फैसला कर दो। श्याम किशोर ने कहा कि वह प्रेमिका के साथ रहेगा और तुमको छोड़ देगा। इसके बाद उपासना न्याय के लिए थाने पहुंची। तभी श्याम किशोर ने कमरा बंद कर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि पति पत्नी के झगड़े के बीच युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed