{"_id":"62a8cf8229507902e622c555","slug":"death-firozabad-news-agr53690118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के हमले से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के हमले से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश के हमले से वृद्ध किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र के गांव खड़ामई निवासी वृद्ध किसान गोवंश के हमले से मंगलवार देर शाम घायल हो गया। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव खड़ामई निवासी भिखारी लाल (80) का गांव के बाहर प्लॉट है। यहां पर वह झोपड़ी डालकर रहते हैं। उन्होंने बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर वह झोपड़ी में सो रहे थे। दोपहर करीब तीन वह खेत पर गया थे। तभी गोवंश ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।