फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

वाहन को बचाने में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 31 May 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
death
वाहन को बचाने में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- नारखी क्षेत्र के गांव गौंछ के समीप सोमवार रात हुआ हादसा
- घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गांव गौंछ के समीप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। तीन को उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया है।

नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला धीर निवासी संबर सिंह (24) नगला भाऊ स्थित एक कारखाने में मजदूरी करता था। वह अपने साथी बबलू, विनोद और प्रमोद के साथ काम करके ऑटो द्वारा गांव लौट रहे था। देर रात सभी लोग नारखी थाना क्षेत्र के गांव गौंछ के समीप पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और ऑटो पलट गया। सूचना पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों की मदद से उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। यहां चिकित्सक ने संबर सिंह को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। विनोद, बबलू और प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए भेज दिया। संबर सिंह की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नारखी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा था। हादसे में संबर सिंह की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed