{"_id":"6291140b33d3e672044ef804","slug":"death-firozabad-news-agr5349616171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटसिला हादसे में घायल जिले के दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटसिला हादसे में घायल जिले के दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटसिला हादसे में घायल जिले के दो मजदूरों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/ फरिहा। चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटसिला के समीप सड़क पर सो रहे श्रमिकों के ऊपर वाहन चढ़ गया था। इस हादसे में घायल जिले के फरिहा थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी विपिन कुमार (30) व ओमवीर(35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो गांव के लोग गमगीन हो गए। दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह परिजन शवों को लेकर गांव बलीपुर पहुंचे। गांव में शव आते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस बीच फरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिजन ने बताया कि विपिन और ओमवीर गांव के कुछ लोगों के साथ शटरिंग का काम करने के लिए ठेकेदार के साथ 18 मई को चंदौली गई थे। बृहस्पतिवार को हादसे में विपिन और ओमवीर की मौत हो गई। मृतक विपिन के भाई कुलदीप का कहना है कि विपिन के शरीर में लोहे का सरिया घुसा था। हादसे में शरीर में लोहे की सरिया नहीं घुस सकती। उन्होंने विपिन और ओमवीर की हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजन का आरोप है कि चंदौली पुलिस ने उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक उपलब्ध नहीं कराई।
पहले मां फिर उठा पिता का साया
हादसे में मौत की आगोश में सोए विपिन की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। बच्चों के लालन पालन के लिए उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी दो बेटे हैं। विपिन की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ओमवीर की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।