{"_id":"6245f477f29a545d7f73c3f8","slug":"death-firozabad-news-agr5288253180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के साथ ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मेंहरी के समीप दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया।
जसराना के गांव जाजूमई निवासी मान चंद्र (25) बुधवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक द्वारा अपनी ससुराल नगला कैंकन जा रहा था। बाइक सवार दोनों लोग जसराना थाना क्षेत्र के समीप पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। परिजन युवकों को अस्पताल लेकर आए। देर रात मानचंद्र की मौत हो गई। नरेश की हालत नाजुक है। सूचना पर अस्पताल पहुंची जसराना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि मानचंद्र की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद