फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
death
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

- नारखी क्षेत्र के गांव रामगढ़ के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ससुराल जा रहे युवक की नारखी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ के समीप कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं हादसा के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।

नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला रुद्घ निवासी ओमवीर (32) शनिवार को पत्नी मौसमी देवी को ससुराल लाने के लिए बाइक द्वारा एटा जिले के थाना सकरौली के गांव जरानी काला हंशपुर जा रहा था। वह नारखी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ के समीप पहुंचा था। तभी कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने नारखी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि युवक पर एक पुत्र और एक पुत्री है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिस कार से हादसा हुआ था, उसको कब्जे में ले लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed